Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आग बुझाने में सहयोग करने वालों को प्रोत्साहित करें: मयूर 
  • टिहरी

आग बुझाने में सहयोग करने वालों को प्रोत्साहित करें: मयूर 

RNS INDIA NEWS 29/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   वनाग्नि सुरक्षा को लेकर शुरू हो रहे जागरूकता अभियान की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुरुआत की। कहा कि वनों को आग से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, आग बुझाने वाले ग्रामीणों का निरंतर प्रोत्साहन किया जाना चाहिए। उन्होंने द हंस फाउंडेशन की ओर से स्वयंसेवकों को सामग्री भी वितरित की। बुधवार को बहुउद्देशीय में द हंस फाउंडेशन और टिहरी वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि शमन, रोकथाम परियोजना के तहत व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण वितरण में डीएम मयूर दीक्षित ने मॉडल गांव द्वारा घर-घर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाली वन पंचायतों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रशिक्षित स्वयं सेविकाओं को अग्नि सुरक्षा हेतु द हंस फाउंडेशन, जिला प्रशासन की ओर से कंबल, हेलमेट, शूज, कपड़े, लाइट आदि अन्य उपकरण वितरित किए। डीएम ने कहा कि वनाग्नि का एक मुख्य कारण खेतों की सफाई से उत्पन्न मलबा, ढेर (ऑड़ा) जलाना, वन क्षेत्र के निकट असुरक्षित ढंग से कूड़े को जलाए जाने, विभिन्न मार्गों पर धूम्रपान सामग्री अन्य ज्वलनशील सामग्री का अनुचित निस्तारण, लापरवाहीपूर्वक फेंका जाना है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आग से स्वयं अपने परिवार को सुरक्षित करें, फिर वन विभाग की कार्य प्रणाली के अनुसार आगे बढ़े। डीएफओ पुनीत तोमर ने वनाग्नि सीजन के दौरान या बाद में जंगलों में आग न फैले इसके स्वंय सेविकाएं प्रशिक्षित की गई हैं। जिन्हें फॉरेस्ट फायर एप, व्हाटसऐप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जाखणीधार, प्रतापनगर के 11 गांवों को मॉडल गांवों के रूप में चिन्ह्ति किया गया है। इस मौके पर द हंस फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र तंगवाल, सीडीएस दिव्या बिजल्वाण,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जाखणीधार अरुणिमा, प्रतापनगर मुकेश कुमार, एसडीओ रश्मि ध्यानी, रेंजर आशीष डिमरी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोल प्लाजा के पास खड़ी कार बनी आग का गोला
Next: जमीन विवाद पर चौकी में भिड़े दो पक्ष, गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.