Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मदननेगी में नए सत्र से शुरू होंगी केवि की कक्षाएं
  • टिहरी

मदननेगी में नए सत्र से शुरू होंगी केवि की कक्षाएं

RNS INDIA NEWS 28/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   टिहरी बांध प्रभावित मदननेगी क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां नए शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं अस्थाई डायट भवन मदननेगी में संचालित होंगी। गत माह की केंद्रीय कैबिनेट ने मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी थी। जिसके लिए 37.44 करोड़ की डीपीआर को मंजूरी मिली है। दो साल के भीतर केवि का नया भवन बनने की उम्मीद है। तब तक इसी अस्थाई भवन पर कक्षाएं संचालित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर और सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराने की दृष्टि से केंद्र सरकार ने टिहरी बांध प्रभावित जाखणीधार ब्लॉक के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी है। इसके तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने मदननेगी में 3900 वर्गमीटर सरकारी और निजी भूमि को चिन्हित कर 37 करोड़ 44 लाख रुपये की डीपीआर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजी है। अभी इस कार्य की निविदा जारी होनी है। जिससे अनुमान है कि 2027 के अंत तक मदननेगी में केवि बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से मदननेगी के डायट भवन पर केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य व केवि टिहरी जिले के नोडल अधिकारी प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि अप्रैल माह से मदननेगी में केवि की कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। जिसके लिए जिलाधिकारी/अध्यक्ष केवि से अनुमोदन ले लिया गया है। बताया कि कक्षा 1 से 5 तक यहां पर कक्षाएं संचालित की जानी हैं। कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन मोड पर दाखिले किए जाएंगे। जबकि कक्षा 2 से 5 तक आफलाइन एडमिशन किए जाएंगे। बताया कि वरीयता क्रम में पहले केंद्रीय कार्मिकों के बच्चों, इसके बाद राज्य सरकार और अंत में निजी व स्थानीय लोगों के नौनिहालों को दाखिले दिए जाएंगे। शुरूआती दौर में केवि नई टिहरी, केवि सौड़ खांड से शिक्षकों को समायोजित करने के अलावा अस्थाई शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके बाद नए सत्र में विभिन्न स्थानों से शिक्षक व कार्मिकों की यहां पर नियुक्ति होगी। केवि की कक्षाएं शुरू कराने के निर्णय पर विधायक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व विधायक विजय सिंह पवांर, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, प्रेमदत्त जुयाल, बलवंत रावत, रमेश रतूड़ी आदि ने खुशी जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक नेगी और बलूनी राष्ट्रीय खेलों में निभाएंगे भूमिका
Next: समान नागरिक संहिता लागू होने का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.