Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नौकर और चाची ने मिलकर की भतीजे की हत्या
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नौकर और चाची ने मिलकर की भतीजे की हत्या

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

छत्तीसगढ़ के जशपुर से हुई गिरफ्तारी
मामला अवैध संबंधों का

जमशेदपुर (आरएनएस)। झारखंड के खूंटी में पत्रकार अनिल मिश्रा के पुत्र संकेत मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक संकेत मिश्रा का अपनी चाची के साथ ही अवैध संबंध था। 33 वर्षीय चाची ने ही घरेलू नौकर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। चाची का नौकर बिरसा से भी अनैतिक संबंध था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मृतक संकेत मिश्रा ने अपनी चाची से तीन हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद आरोपी चाची ने प्रेमघाघ पिकनिक स्थल पर उसे बुलाया। इस दौरान बिरसा कुछ सामान लाने गया, तो किसी बात को लेकर उसका चाची से विवाद हो गया। इस बीच नौकर भी मौके पर आ गया और उसने मौका देखकर संकेत मिश्रा पर हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान धारदार हथियार से संकेत मिश्रा की हत्या कर दी गई। उसके बाद नौकर बिरसा ने खुद का पहना जींस और जैकेट को पेट्रोल से गीला कर शव को जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश की।
हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के जशपुर भाग गए थे आरोपी
मामला सामने आने के बाद पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि मृतक के मोबाइल पर उसकी चाची ने ही कई बार फोन किया था। दोनों के बीच पहले भी कई घंटे तक बात हुआ करती थी। यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक की चाची को थाने में बुलाया, लेकिन चाची थाने में आने की जगह नौकर बिरसा के साथ पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के जसपुर भाग गई। लेकिन पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
चाची का नौकर से भी था संबंध, ऐसे रची भतीजे के हत्या की साजिश, अवैध रिश्तों में उलझी मौत की गुत्थी सुलझी
पुलिस ने सभी एंगल से जांच के बाद किया हत्याकांड का खुलासा
जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ तोरपा ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने पूरी गंभीरता से मामले की जांच की। जिसमें मुख्य आरोपी मृतक की चाची को छत्तीसगढ़ के जशपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार के अलावा दो मोबाइल और मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में रोजवेज कर्मियों के हड़ताल चौथे दिन भी जारी
Next: एक साथ अधिक कौवे मरने से एम्स में मचा हडक़ंप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.