Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में करंट से किसान की मौत में खेत स्वामी पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में करंट से किसान की मौत में खेत स्वामी पर केस

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  फसल में खाद डालने के दौरान करंट लगने से हुई किसान की मौत के मामले में खेत स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। नाराज परिजन मृतक के शव को भी साथ लेकर आये थे, लेकिन पुलिस के केस दर्ज कर लेने के बाद परिजन शव को वापस ले गए। पुलिस ने आरोपी खेत स्वामी रजनीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम गांव नमूना में खेत में खाद डालने के दौरान 32 वर्षीय सर्वजीत सिंह पुत्र रणवीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसको बचाने पहुंचे अमरीक सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह तथा हरजीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह भी मामूली झुलस गए थे। वहीं उपचार के दौरान सर्वजीत सिंह की मौत हो गई थी। परिजनों ने मृतक सर्वजीत का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में शव को एंबुलेंस में रखकर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी खेत स्वामी पर लापरवाही से खेत में 440 वोल्ट की अवैध तार लगाने का आरोप लगाया।
नाराज परिजन खेत स्वामी रजनीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। नाराज परिजन शव को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन करने वाले थे कि एसएसआई विनोद फर्त्याल तुरंत परिजनों के पास पहूंचे और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के चाचा सुखविंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने खेत स्वामी रजनीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं परिजनों ने पुलिस को कहा है कि अगर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो परिजना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलः महिला खिलाड़ियों का होगा अनूठा स्वागत
Next: ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी केमू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.