Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय खेलः महिला खिलाड़ियों का होगा अनूठा स्वागत
  • देहरादून

राष्ट्रीय खेलः महिला खिलाड़ियों का होगा अनूठा स्वागत

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

 –   वेलकम किट में सेनेटरी नैपकिन और महिला स्वास्थ्य से जुड़ा अन्य सामान भी मिलेगा
–   रेडक्लिफ हाइजीन कंपनी के साथ खेल विभाग का एमओयू
–  महिला स्वास्थ्य विषय पर प्रभावी संदेश देंगे राष्ट्रीय खेल

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय खेल महिला स्वास्थ्य का प्रभावी संदेश भी देंगे। इसके लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने अनूठी पहल की है। इसमें महिला खिलाड़ियों को दिए जाने वाले वेलकम किट में पीसेफ सेनेटरी पैड के साथ ही सेनिटाइजर, बायोडिग्रेडबल टैम्पोन आदि सामान उपलब्ध कराया जाएगा। खेल विभाग का इस संबंध में रेडक्लिफ हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड (आरएचपीएल) के साथ करार हुआ है।
आरएचपीएल कंपनी ने पीसेफ ब्रांड के दस हजार सेनेटरी नैपकिन के पैकेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इनमें से 5300 पैकेट महिला खिलाड़ियों के लिए होंगे। आयोजन स्थल पर कंपनी का स्टॉल भी लगेगा। बाकी पैकेट इन स्टालों में उपलब्ध रहेंगे और जरूरत के हिसाब से महिला मेहमानों को उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इसके अलावा, 5300 यूनिट पेक सेफ टायलट सीट सेनिटाइजर 25 मिली लीटर मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा। 600 यूनिट पीसेफ बायोडिग्रेडबल टैम्पोन भी वेलकम किट का हिस्सा रहेगा।

महिला स्वास्थ्य पर आयोजित होगा सत्र
खेल विभाग के साथ हुए करार में आयोजन के दौरान एक सत्र भी प्रस्तावित किया गया है, जिसमें महिला स्वास्थ्य से जुडे़ विषय पर चर्चा होगी। कंपनी के स्टॉल पर दो वॉलंटियर उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। महिला वॉलंटियर को प्राथमिकता दी जाएगी।
———-
38 वें राष्ट्रीय खेल महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश देने का प्रभावी माध्यम भी साबित हों, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों की तैयारी इस तरह से डिजाइन की गई है कि खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन तो देखने को मिले ही, अच्छे संदेश भी पूरे देश तक प्रसारित हों।    – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता की गाड़ी से मिली शराब के मामले में मुकदमा
Next: बाजपुर में करंट से किसान की मौत में खेत स्वामी पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.