Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वामित्व योजना के तीसरे चरण में अब तीन जिले टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल जुड़ेंगे
  • देहरादून

स्वामित्व योजना के तीसरे चरण में अब तीन जिले टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल जुड़ेंगे

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में स्वामित्व योजना के तीसरे चरण में अब तीन जिले टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल जुड़ेंगे। इन जिलों के गांवों के भीतर संपत्ति के सर्वेक्षण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। अभी तक प्रदेश के 5500 गांवों में सर्वे का काम तकरीबन पूरा होने को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस स्वामित्व योजना में अब तक पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों को शामिल किया जा चुका है। केंद्र सरकार पूरे राज्य को ही इस योजना में शामिल करने को हरी झंडी दिखा चुकी है।
प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से जिलों को इस योजना में शामिल किया जा रहा है। पहले चरण में पौड़ी, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिले इस योजना से जुड़े थे। बाद में अल्मोड़ा जिला असमर्थता जताते हुए इससे पीछे हट गया। इसके बाद हरिद्वार को इसमें लिया गया।
दूसरे चरण में देहरादून जिले के गांवों को जोडऩे के लिए अधिसचूना जारी हो चुकी है। देहरादून समेत इस योजना में शामिल किए जा चुके चार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वेक्षण का काम हर हालत में आगामी 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। इन जिलों में ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड मिल जाएंगे। सर्वे और इसके बाद गांवों में संपत्ति, भूमि के नक्शे बनाने के काम का प्रशिक्षण राजस्व विभाग के कार्मिकों को भी दिया जा रहा है। गांवों के हवाई सर्वे के लिए सर्वे ऑफ इंडिया की टीम की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 की जा चुकी है।
राजस्व सचिव के मुताबिक 2022 तक पूरे प्रदेश में स्वामित्व योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। 31 मार्च, 2021 तक प्रदेश में 6227 के स्थान पर अब 6800 गांवों में सर्वे किया जाएगा। उक्त सभी गांवों में निवासरत व्यक्तियों व परिवारों के संपत्ति कार्ड बनेंगे। स्वामित्व योजना को दी जा रही प्राथमिकता का अंदाजा इससे लग सकता है कि इसके तहत गांवों में संपत्ति विवादों के निपटारे की समय अवधि 21 दिन से घटाकर 10 दिन की जा चुकी है। इस वजह से योजना को प्रदेश में तेजी से अमलीजामा पहनाने में मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल्द निशुल्क कोचिंग शुरू करने जा रहा शिक्षा विभाग
Next: बर्ड फ्लू संक्रमित राज्यों से मुर्गियों, चूजों और अंडों की आपूर्ति पर रोक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.