Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जिला शिक्षा अधिकारी के कई घरों पर छापेमारी, दो बेड में छिपे मिले नोट, गिनने को मंगाई मशीनें
  • राष्ट्रीय

जिला शिक्षा अधिकारी के कई घरों पर छापेमारी, दो बेड में छिपे मिले नोट, गिनने को मंगाई मशीनें

RNS INDIA NEWS 23/01/2025
rns featured image new

पटना(आरएनएस)। बिहार में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर समेत कई अन्य ठिकानों पर आज  सुबह से बिहार विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी है। दरभंगा, मधुबनी, बेतिया, और समस्तीपुर स्थित उनके घर समेत अन्य ठिकानों पर विजिलेंस की चार टीमें छापेमारी कर रही है। ये रेड बिहार स्पेशल सर्विलेंस यूनिट के एडीजी पंकज कुमार दराद के निर्देश पर की गई है। उनके ठिकानों से करोड़ों रुपए नकद बरामद किए गए हैं। रकम इतनी ज्यादा है कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है।  बताया जा रहा है कि उनके घर पर दो बेडों में भरे हुए नोट बरामद हुए हैं।
करोड़ों की नकदी के साथ ही उनके ठिकानों से चल-अचल संपत्ति भी बरामद की गई है। उनके ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन और छापेमारी अभी भी जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी के घर से इतनी रकम बरामद हुई है कि गिनना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह से छापेमारी लगातार जारी है। किसी को भी घर के अंदर जाने या भीतर से बाहर आने की परमिशन नहीं है। पिछले कई घंटों से विजिलेंस की टीम उनके घर पर मौजूद है। बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण पिछले 3 सालों से बेतिया में पोस्टेड हैं। आज उनके कार्यालय में भी ये छापेमारी चल रही है।
बता दें कि रजनीकांत प्रवीण पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी हैं। उनके तीन से ज्यादा ठिकानों पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई चल रही है। शिक्षक संगठनों ने भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे । सामने आई जानकारी के मुताबिक रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों से अब तक 1.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चल चुका है। उन पर करीब 3 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप है।
रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अफसर हैं। उन्होंने साल 2005 में सेवा देनी शुरू की। वह करीब  19-20 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं, लेकिन छापे में उनके घर से करोड़ों मिले हैं, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी पत्नी एक स्कूल चलाती हैं। आरोप लगाने वालों का कहना कि उनके अवैध रकम से ही उनकी पत्नी स्कूल चलाती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा के महामंत्री, व्यापारी नेता समेत उद्योगपति का नाम वोटर लिस्ट से गायब
Next: राशिफल 24 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.