Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • बीच सड़क रेत दिया 10 वर्षीय चचेरे भाई का गला
  • राजस्थान

बीच सड़क रेत दिया 10 वर्षीय चचेरे भाई का गला

RNS INDIA NEWS 09/01/2021
rns featured image new

मदद की बजाए लोग मूकदर्शक बनकर बनाते रहे वीडियो

सीकर(आरएनएस)। राजस्थान के सीकर जिले में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। यही नहीं युवक ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बच्चे को गर्दन से पकडक़र उसका गला काट देता था। इस वीडियो का सबसे दर्दनाक मंजर यह था कि 10 साल का उत्तम दस मिनट तक सडक़ पर तड़पता रहा और भीड़ उसे अस्पताल ले जाने की बजाय वीडियो बनाती रही। 21 वर्षीय कैलाशचंद नाम के युवक ने भीड़ के सामने ही अपने 10 साल के चचेरे भाई उत्तम आलोरिया की हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को मौजूद भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने लोगों के सामने हत्या की बात कबूलते हुए कहा कि बचपन से चाचा मेरा मज़ाक उड़ाते थे इसलिए मैंने उसके बेटे का गला रेत दिया।
कैलाशचंद ने उत्तम की हत्या करने का प्लान दिन में ही बना लिया था और एक दुकान से दो ब्लेड खरीद लिए थे। इसके बाद कैलाश ने अपने चचेरे भाई उत्तम और उसके छोटे भाई को पोषाहार दिलाने के बहाने अपने साथ ले आया। दोपहर करीब डेढ़ बजे कैलाश ने उत्तम को घर के पास पकड़ लिया, ये देखकर उसका छोटा भाई भाग गया। आस-पास की दुकान पर बैठे लोगों ने इसे मात्र लड़ाई समझा और बीच-बचाव करने नहीं आए और वीडियो बनाने लगे। लेकिन इसके बाद कैलाश ने ब्लेड निकाला और उसका गला काट दिया, जिसके बाद उत्तम नीचे गिर गया।
इसके बाद लोग भागते हुए वहां आए लेकिन किसी ने भी बच्चे को अस्पताल भेजने की कोशिश नहीं की। हालांकि आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले जरूर कर दिया था। कैलाश चंद और उत्तम का परिवार एक साथ रहते हैं, अक्सर दोनों परिवारों के बीच में गाली गलौच और झगड़ा होता रहता है। दोनों परिवारों के बीच जादू टोने की बात सामने आ रही है और ऐसा बताया गया है कैलाशचंद पिछले दो साल से दवा ले रहा था। एसपी कुअंर राष्ट्रदीप ने बताया कि अपने चाचा से बदला लेने के लिए आरोपी ने चचेरे भाई की हत्या की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोवैक्सीन के ट्रायल डोज के आठ दिन बाद वॉलंटियर की मौत
Next: देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.