Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी
  • पौड़ी

पौड़ी में निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। 23 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री किट उपलब्ध करा दी गई है। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान प्रक्रिया को संपंन कराने के लिए बुधवार को निर्धारित रवानगी स्थलों से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक संपंन कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने सभी आरओ, एआरओ, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपंन कराने के निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन ने बताया कि जिले के सभी सात निकायों में कुल 1 लाख 73 हजार 565 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। जिसमें 86342 महिला, 87181 पुरूष मतदाता तथा 42 अन्य मतदाता शामिल हैं। सभी सात निकायों में कुल 128 मतदान केंद्रों (वार्डो) के लिए 187 मतदेय स्थल बनाए गये हैं। जिसमें नगर निगम कोटद्वार 60 वार्डो के लिए 108 मतदान केंद्र व श्रीनगर 41 वार्डो के लिए 43 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि नगर पालिका परिषद पौड़ी के 11 वार्डों के लिए 20, दुगड्डा के 4 वार्डो के लिए 4 मतदान केंद्र बनाए गए है। वहीं नगर पंचायत सतपुली, थलीसैंण व जौंक के 4-4 वार्डो के लिए 4-4 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए कुल 126 चौपहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग के तकनीकी अधिकारियों द्वारा सभी वाहनों के फिटनेस की जांच कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में निकाय चुनाव की मतगणना के लिए लगेंगे 35 टेबल
Next: पीएम सूर्य घर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.