Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीर गिरवाली में जमीन बेचने की डील कर हड़प लिए 1.20 करोड़
  • देहरादून

वीर गिरवाली में जमीन बेचने की डील कर हड़प लिए 1.20 करोड़

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जमीन बेचने की डील कर एक व्यक्ति से 1.20 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जमीन वीर गिरवाली इलाके में दिखाई गई। अश्वनी कोहली निवासी जनक पार्क, हरि नगर, नई दिल्ली की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया कि उनकी और अमरीश गोयल निवासी ओल्ड राजपुर की अच्छी जान-पहचान थी। अमरीश ने पहले एक जमीन पीड़ित को बेची थी। इसके बाद पीड़ित का उन पर विश्वास और बढ़ गया। इस भरोसे का फायदा उठाकर अमरीश गोयल ने ओल्ड मसूरी रोड स्थित वीरगिरवाली और राजपुर माफी में जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। 10 जनवरी 2024 को दोनों पक्षों के बीच सब-रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून में दो पंजीकृत अनुबंध पत्र तैयार किए गए। अमरीश ने पीड़ित से 1.20 करोड़ रुपये एडवांस भुगतान के तौर पर ले लिए। एक महीने के भीतर रजिस्ट्री का वादा किया। निर्धारित तारीख 11 फरवरी 2024 को जब अश्वनी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे, तो अमरीश वहां नहीं आए। बाद में जब अश्वनी ने अमरीश के घर जाकर बात की तो उनकी माता शशि गोयल ने बताया कि उक्त जमीन में उनका और दूसरे बेटे अमित गोयल का भी हिस्सा है। बिना उनकी सहमति के अमरीश ने रजिस्ट्री का अनुबंध कैसे कर लिया।

धोखाधड़ी और धमकी
इसके बाद अश्वनी ने अमरीश गोयल से रकम वापस मांगी तो बार-बार टालमटोली की। 12 जून 2024 को जब अश्वनी ने अमरीश से बात की तो उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे या रजिस्ट्री के लिए दोबारा संपर्क किया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़ित को समझ आया कि अमरीश ने उन्हें धोखे में रखकर यह फर्जीवाड़ा किया। अश्वनी कोहली ने राजपुर थाने में तहरीर दी। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव : 23 जनवरी को दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह रहेंगे बंद
Next: टैक्सियों के अवैध संचालन से रोडवेज को हो रहा नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.