Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बद्रीनाथ धाम में मार्च से फिर शुरू होंगे मास्टर प्लान के कार्य
  • चमोली

बद्रीनाथ धाम में मार्च से फिर शुरू होंगे मास्टर प्लान के कार्य

RNS INDIA NEWS 20/01/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। विश्व प्रसिद्ध और करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के धाम बद्रीनाथ धाम में बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्य मार्च माह से फिर शुरू होंगे। बद्रीनाथ में भारी बर्फवारी और कड़ाके की ठंड के कारण अभी मास्टर प्लान का निर्माण कार्य रोका गया है। बता दें उत्तराखंड में बड़े निर्माण कार्य योजनाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में बद्रीनाथ मास्टर प्लान का निर्माण कार्य भी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में बर्फ कम होने के बाद मार्च शुरू से ही तेजी के साथ मास्टर प्लान के कार्य शुरू किए जाएंगे। डीएम ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान निर्माण कार्य में लगे एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा बदरीनाथ धाम में बर्फ पिघलने के बाद युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ किए जाएं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले अधिकांश कार्यों को पूरा किया जाए। उन्होंने पीआईयू और जल संस्थान को यात्रा सीजन से पहले बदरीनाथ में क्षतिग्रस्त सीवर और पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए आगणन तैयार करते हुए अभी से आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम को बद्रीनाथ धाम में भूमि हस्तांतरण संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के हमले से महिला घायल
Next: सोलर लाइट से जगमग हुआ मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.