Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सोलर लाइट से जगमग हुआ मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट
  • चमोली

सोलर लाइट से जगमग हुआ मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट

RNS INDIA NEWS 20/01/2025
rns featured image new

सारकोट गांव के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर उरेडा से लगी 10 सोलर लाइट

चमोली(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट सोलर लाइट से जगमग हो गया है। उरेडा विभाग ने आदर्श ग्राम सारकोट के सभी प्रमुख स्थानों पर 10 सोलर लाइट लगाई है। रात्रि में ग्राम पंचायत जगमग होने पर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत नवंबर माह में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव का दौरा करते हुए सारकोट को आदर्श गांव बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिला प्रशासन सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने जुटा है। सारकोट गांव में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं को सुदृढ़ीकरण के साथ ही विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं से पूरे गांव को आच्छादित करते हुए सुनियोजित तरीके से गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। उरेडा के परियोजना अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि सारकोट गांव के पंचायत चौक, प्राथमिक विद्यालय, प्रमुख आंतरिक मार्गो सहित धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर 10 सोलर लाइट स्थापित कर दी गई है। सौर ऊर्जा से पूरा गांव रोशन हो गया है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी नियमित रूप से आदर्श ग्राम सारकोट में किए जा रहे विकास कार्यो की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर आदर्श ग्राम सारकोट में महिला कृषकों को पूर्व में मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट वितरित की गई है। यह यूनिट ज्योति ग्राम संगठन सारकोट को दी गई है। इस यूनिट में आटा चक्की, धान चक्की, झंगोरा चक्की, और मसाला चक्की शामिल हैं। गांव में हाईटेक पॉलीहाउस लगाने पर काम चल रहा है। विभागीय अधिकारियों ने सारकोट गांव का विजिट करते हुए गांव में वैयक्तिक, सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिए योजनाएं तैयार की है। जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। आदर्श ग्राम सारकोट में आंगनबाडी भवन, पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और रंगरोगन के साथ विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए तैयार प्रस्तावों पर काम चल रहा है। गांव में सामाजिक पेंशन से शत प्रतिशत लोगों को आच्छादित किया गया है। गांव में लोगों को होम स्टे संचालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ धाम में मार्च से फिर शुरू होंगे मास्टर प्लान के कार्य
Next: चुनाव ड्यूटी में तैनात चालक की हार्टअटैक से मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.