Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गुलदार के हमले से महिला घायल
  • टिहरी

गुलदार के हमले से महिला घायल

RNS INDIA NEWS 20/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  प्रतापनगर ब्लाक के भैलुंता गांव के निकट जंगल में सोमवार को दोपहर में घास काटने गई महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को सीएचसी चौंड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। भैलुंता गांव के निर्वतमान प्रधान व प्रशासक दिनेश जोशी ने बताया कि भैलुंता गांव की मंजू देवी पत्नी रविंद्र राणा सोमवार को दोहपर में गांव के जंगल में घास काटने गई थी। जिस पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हुई है। आसपास मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गुलदार की दहशत के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। महिला पर गुलदार के हमले से ग्रामीण सकते में हैं। मामले में रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि गुलदार के हमले की सूचना पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। गश्त के साथ ही पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों से अहतियात बरतने को कहा गया है। बच्चों को अकेला बाहर न भेजने को भी कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Next: बद्रीनाथ धाम में मार्च से फिर शुरू होंगे मास्टर प्लान के कार्य

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.