Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी जिला चिकित्सालय में डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती
  • देहरादून
  • पौड़ी

पौड़ी जिला चिकित्सालय में डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती

RNS INDIA NEWS 17/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। फजीहत के बाद सरकार ने पौड़ी जिला चिकित्सालय में डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी है। अस्पताल के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप ( पीपीपी ) से हटते ही सरकार ने यह कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत का कहना है कि अब व्यवस्थाएं पटरी पर लौट आई है। पौड़ी-देहलचौरी मार्ग पर 12 दिसंबर को हुई बस दुर्घटना के बाद घायलों को जब जिला चिकित्सालय ले जाया गया तो वहां तमाम अव्यवस्थाएं सामने आई थी। इसके बाद मामूली घायलों को भी यहां से रेफर कराना पड़ा। दरअसल, जिला अस्पताल पीपीपी मोड पर संचालित हो रहा था, जिसकी मियाद 31 दिसंबर को खत्म हो गई थी। हालांकि, सरकार की तरफ से पीपीपी मोड पर संचालन के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय दिया गया था, लेकिन इस बीच अव्यवस्थाएं सामने आने पर अब सरकार ने स्वयं अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने कहा कि पौड़ी जिला अस्पताल में नौ विशेषज्ञ समेत 18 डाक्टर और 34 नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। सभी ने ज्वाइनिंग भी दे दी है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार रोटेशन के आधार पर डाक्टरों की तैनाती भी अस्पताल में की गई है ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।

इन चिकित्सकों की हुई तैनाती:  अस्पताल में सर्जन, पेडियाट्रिशन, गायनेकोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट और ऑप्थलमोलॉजिस्ट आदि की तैनाती की गई है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से पौड़ी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पीजी कर चुके चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती अस्पताल में की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शासनस्तर पर चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने किया लीवर कैंसर का सफल ईलाज
Next: पेयजल मिशन के ठेकेदारों का भुगतान अटका, काम बंद करने की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.