Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर घायल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। मोरी जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सुनकुंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 30 लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी मोरी से हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया है। वहीं 27 लोग सामान्य घायल हुए हैं। बुधवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस मोरी ब्लॉक के जखोल स्टेशन से सुबह देहरादून के लिए निकली थी। बस दो किलोमीटर आगे सुनकुंडी तक का सफर तय कर पाई की अचानक अनियत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 50 वर्षीय सुरत सिंह रावत पुत्र महिपाल सिंह, निवासी जखोल, 27 वर्षीय संजय पुत्र रत्ता लाल निवासी जखोल तथा ‌45 वर्षीय सुरतानू लाल पुत्र कटानू लाल निवासी जखोल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि अन्य लोगों को समान्य चोटें लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर बस पलटी, उस जगह खेतों में कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने भवन निर्माण के लिए प्लान तय किया था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहर निकाला और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को देहरादून रेफर किया है। वहीं बस हादसे की सूचना मिलते ही पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी के प्रभारी डाक्टर नितेश रावत ने बताया कि घायलों को दून अस्पताल देहरादून और उप चिकित्सालय पुरोला भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना में अल्मोड़ा के 07 छात्र-छात्राएं चयनित
Next: नगर निकाय निर्वाचन के मतगणना कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.