Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर निकाय निर्वाचन के मतगणना कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन
  • अल्मोड़ा

नगर निकाय निर्वाचन के मतगणना कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल संपादन हेतु बुधवार को मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की देख रेख में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में हुआ। जनपद के सभी 5 स्थानीय निकायों में कुल 59 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40 बूथ नगर निगम अल्मोड़ा, 7 बूथ नगरपालिका चिलियानौला तथा 4- 4 बूथ नगर पंचायत भिकियासैंण, चौखुटिया तथा द्वाराहाट में बनाए गए हैं। चुनाव की मतगणना के लिए नगर निगम अल्मोड़ा में 10 टेबल, चिलियानौला पालिका में 7 टेबल तथा नगर पंचायत भिकियासैंण, चौखुटिया तथा द्वाराहाट की मतगणना हेतु 4- 4 टेबल लगाई जाएंगी। सभी निकायों की मतगणना हेतु 29 टेबल लगाई जाएंगी। इन सभी के लिए रिजर्व समेत 42 मतगणना दलों का आज रेंडमाइजेशन हुआ। 42 मतगणना दलों के लिए कुल 168 कार्मिक सिस्टम में फीड हो गए। इन सभी मतगणना कार्मिकों का आगामी 18 जनवरी को उदय शंकर नृत्य अकादमी में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं नोडल कार्मिक अत्रेय सयाना, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडे, सहायक निर्वाचन आयोग (पंच स्थानीय) संतोष बोरा, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पवन सिंह खड़ाई समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर घायल
Next: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.