Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस ने जनता को छलने का काम किया: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस ने जनता को छलने का काम किया: कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rns featured image new


अल्मोड़ा। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व दर्जाधारी कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा में कांग्रेस ने पिछले 25 सालों से अल्मोड़ा में राज किया है। लेकिन यहां रास्ते, नाले और रास्तों में प्रकाश व्यवस्था आज भी बदहाल पड़ी है। उन्होंने कहा कि मोहल्लों के रास्ते आज भी बदहाल हैं। रास्ते टूटे हुए हैं तो कहीं पर रास्ते ही नहीं हैं। नालियां और नाले कूड़े से अटे पड़े हैं। नगर में किसी भी रास्ते पर निकलो तो एक भी रास्ता सही नहीं मिलता। रास्तों में रात के समय के लिए पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है। मोहल्लों में नालियां सही नहीं हो पाई 25 साल तक कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होने के बावजूद नगर का विकास नहीं हो पाया। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि राज्य सरकार ने अल्मोड़ा नगर को करोड़ों का बजट देने के बावजूद भी अल्मोड़ा नगर विकास से वंचित रहा। अल्मोड़ा नगर में कांग्रेस का राज रहा लेकिन जनता मूलभूत जरूरतों के लिए आज भी परेशान है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी अजय वर्मा इस बार मेयर पद पर काबिज होंगे और अल्मोड़ा का विकास होगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस भाई से भाई को लड़ाने, धर्म के नाम पर राजनीति का काम करती है। कांग्रेस में मंथरा रूपी लोग बैठे हैं जो जनता को छलने का काम कर रहे हैं। यहाँ पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, मनोज वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संभागीय परिवहन विभाग ने किए पिछले साल के प्रवर्तन की कार्रवाई के आंकड़े जारी
Next: उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 फरवरी से: विस्तृत शेड्यूल जारी, लोअर पीसीएस आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.