Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जाम के चलते नैनीताल-हल्द्वानी रूट की 18 रोडवेज बसें लेट
  • नैनीताल

जाम के चलते नैनीताल-हल्द्वानी रूट की 18 रोडवेज बसें लेट

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  सार्वजनिक परिवहन के भरोसे रहने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन खास नहीं रहा। रानीबाग में मकर संक्रांति के स्नान के लिए चित्रशिला घाट व शीतला देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जिसके चलते रानीबाग क्षेत्र में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। टैक्सी, रोडवेज और केएमओयू की बसें रेंग-रेंगकर चली। ऐसे में नैनीताल से हल्द्वानी व हल्द्वानी से नैनीताल रूट पर चलने वाली 15 बसें एक घंटे तक लेट रहीं। नैनीताल रोडवेज स्टेशन से रोजाना 15 बसें हल्द्वानी के लिए संचालित की जाती हैं। जिनमें लोग शहर के समीपवर्ती क्षेत्रों समेत ज्योलीकोट, रानीबाग, काठगोदाम और हल्द्वानी तक सफर करते हैं। ये सभी बसें दो-दो चक्क्र काटती हैं। वहीं, नैनीताल से दिल्ली के लिए दो व देहरादून के लिए एक बस भी रोजाना संचालित होती हैं। ये तीनों बसें भी छह ट्रिप करती हैं। आमतौर पर नैनीताल स्टेशन पर हर आधे घंटे में हल्द्वानी के बसें आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन मंगलवार को यात्री दिनभर बसों का इंतजार करते दिखे। रोडवेज स्टेशन पर खासी भीड़ दिखी। कई बसें हल्द्वानी से तय समय पर नैनीताल नहीं पहुंच सकीं, तो नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ संचालित बसें अपने निर्धारित समय से आधा से एक घंटे लेट गंतव्य तक पहुंची। ऐसे में कई पर्यटकों की ट्रेनें छूट गईं। वहीं, जिन्हें सुबह जल्दी दफ्तर जाना था, उन्हें भी देरी हुई। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि रानीबाग में जाम के चलते संचालन प्रभावित रहा। देर शाम तक स्टेशन से बसें संचालित की गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में बूथों पर व्यवस्था जुटाने में लगा प्रशासन
Next: 24.82 लाख से ठीक होंगे बिजली के पोल और लाइनें

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.