Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में बिजली के पोल में लगी आग, 14 घंटे ठप रही आपूर्ति
  • देहरादून

सेलाकुई में बिजली के पोल में लगी आग, 14 घंटे ठप रही आपूर्ति

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

विकासनगर। नगर क्षेत्र के निगम रोड पर घनी आबादी के बीच एक बिजली के पोल में सोमवार रात आग लग गई। जिससे 14 घंटे बाद मंगलवार को दोपहर दो बजे के करीब क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली न होने से व्यापारियों, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात करीब 12 बजे बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ बिजली के पोल से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया और तार धू-धूकर जलने लगी। यह घटना नगर के प्रमुख मार्ग निगम रोड पर हुई। धमाका सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड समेत यूपीसीएल को दी। यूपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कर स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरे क्षेत्र में 14 घंटे आपूर्ति ठप रही। सोमवार सुबह बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। मकर संक्रांति पर्व पर बिजली, पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही पर्व की पूजा-अर्चना करने में भी देरी हुई। हालांकि, बिजली के पोल में रात में आग लगने से किसी भी तरह की जन हानि नहीं हुई है। जेई नीटू सिंह ने बताया कि विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट से तार में आग लगी। जिससे सारे तार जलकर राख हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनावों के लिए भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र
Next: साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.