Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सस्ता गल्ला विक्रेताओं के भाड़े की दरों में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी
  • नैनीताल

सस्ता गल्ला विक्रेताओं के भाड़े की दरों में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी

RNS INDIA NEWS 08/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। लंबे समय से किराया-भाड़ा बढ़ाने की मांग कर रहे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जिलाधिकारी सविन बंसल ने नए साल में सौगात दे दी है। गल्ला विक्रेताओं का किराया भाड़ा 30 से 40 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। जिले के 661 सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जिसका सीधा फायदा मिलेगा।
गल्ला विक्रेताओं की मांग पर जिलाधिकारी बंसल ने मार्च 2015 में स्वीकृत दरों को फिर से निर्धारित करने को समिति गठित की थी। समिति संस्तुति पर जिलाधिकारी ने राजकीय खाद्यान्न गोदामों से सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों, पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में खाद्यान पहुंचाने व पैदल खच्चर मार्ग मे होने वाले व्यय की दरों मे वृद्वि कर दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि मार्च 2015 से सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खाद्यान ढुलान दरें पुर्नरक्षित नहीं हुए थे। सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा खाद्यान ढुलान भाड़ा बढाने की मांग भी लम्बे समय से की जा रही थी। जिलाधिकारी बंसल ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग को देखते हुए दर पुर्नरिक्षण को समिति का गठन किया। समिति की संस्तुति पर नई ढुलान दरों की स्वीकृति दी गई है। बर्मन ने बताया कि जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों के गोदाम से दुकान तक शून्य से 1 किमी तक 31 रुपये प्रति कुंतल दर निर्धारित की है। इसी तरह शून्य से 15 किमी तक 42 रुपये तथा 16 किमी से अधिक 2.75 रुपये प्रति कुंतल प्रति किमी की दर तय की है। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों मे पैदल व खच्चर मार्ग के लिए प्रत्येक किलोमीटर के लिए 65 रुपये प्रति कुंतल प्रति किमी निर्धारित किया गया है। मैदानी क्षेत्र में शून्य से 1 किमी तक 28 रुपये, 15 किमी तक 36 रुपये तथा 16 किमी से अधिक दूरी के लिए 2.30 रुपये प्रति कुंतल प्रति किमी दर निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी बंसल के खाद्यान भाड़ा वृद्वि करने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने उनका आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के टिप्स दिए भगत ने
Next: महिला ने लगाया अपहरण व दुराचार का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.