Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निकाय चुनाव के बाद चलेगा राशन कार्ड सत्यापन कराने को अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निकाय चुनाव के बाद चलेगा राशन कार्ड सत्यापन कराने को अभियान

RNS INDIA NEWS 10/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा उत्तराखंड में राशन कार्ड बनाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने जांच का निर्णय लिया है। खाद्य विभाग को पिछले कुछ वर्षों में बनाए गए राशन कार्ड का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयुष्मान योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष्मान कार्ड के दुरूपयोग और दोहरे उपयोग को रोकने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
राज्य में पिछले एक साल के भीतर उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियों में 78 हजार से ज्यादा नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना से जुड़े विभागों का बारी-बारी से अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए बनाई हैं। राज्य के हर जरूरतमंद तक उनका लाभ सुनिश्चित किया जाए। खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो राशन कार्ड बनाते वक्त सभी मानकों का सख्ती से पालन करें। कुछ समय पहले बनाए गए राशन कार्ड का सत्यापन भी कराएं।

राज्य खाद्य योजना में बने सबसे ज्यादा नए कार्ड
राज्य में एक जनवरी 2023 से एक जनवरी 2024 तक बड़ी संख्या में नए राशन कार्ड बनें है। इसमें अंत्योदय श्रेणी में 3877 नए कार्ड बने हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक परिवार श्रेणी में 19 हजार 220 कार्ड बनाए गए हैं। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना-एसएफवाई के तहत सर्वाधिक 54 हजार 981 राशन बनाए गए हैं। तीनों ही श्रेणियों में 2.71 लाख नई यूनिट जुड़ी हैं।

चुनाव के बाद चलेगा अभियान
सूत्रों के अनुसार खाद्य विभाग निकाय चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रदेश में सघन अभियान शुरू करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में निकाय चुनाव की वजह से शहरी क्षेत्रों में नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। राशन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड, बिजली-पानी का बिल, किरायानामा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों का प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होता है। यदि किसी स्तर पर अनियमितता होगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 जनवरी
Next: लक्सर में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.