Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन कूरियर सर्विस कंपनी का नंबर सर्च करना युवक को पड़ा महंगा
  • देहरादून

ऑनलाइन कूरियर सर्विस कंपनी का नंबर सर्च करना युवक को पड़ा महंगा

RNS INDIA NEWS 09/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून निवासी एक युवक को ऑनलाइन कूरियर सर्विस कंपनी का नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराई और एक लाख चार हजार रुपये ठग लिए। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार, धर्मवीर गौड निवासी राजीव नगर नेहरु कॉलोनी ने तहरीर दी कि उनका डीटीडीसी कूरियर सर्विस से एक पार्सल आना था। पार्सल को ट्रैक करने के लिए 24 दिसंबर को उन्होंने संबंधित कूरियर सर्विस का नंबर ऑनलाइन सर्च किया। ऑनलाइन मिले नंबर पर कॉल की तो उन्हें एक दूसरा नंबर देकर बात करने के लिए कहा गया।  दूसरे नंबर पर जिस व्यक्ति से बात हुई उसने खुद को डीटीडीसी कूरियर सर्विस का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि पार्सल के लिये कस्टमर सपोर्ट एप्प डाउनलोड करनी होगी। धर्मवीर ने एप डाउनलोड कर दी। इसकी एवज में उनसे पांच रुपये ऑनलाइन जमा करवाए गए। आरोप लगाया कि इसके बाद उनके खाते से दो किस्तों में 4300 और एक लाख रुपये कट गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहनों के वीआईपी और मनपसंद नबंरों को होल्ड नहीं कर पाएंगे दलाल
Next: सरकार मलिन बस्तियों की कर रही अनदेखी: हरीश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.