Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिटीजन्स फोरम बारह जनवरी को मेयर प्रत्याशियों से करेगी संवाद
  • देहरादून

सिटीजन्स फोरम बारह जनवरी को मेयर प्रत्याशियों से करेगी संवाद

RNS INDIA NEWS 06/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून सिटिजन्स फोरम निकाय चुनाव से पूर्व बारह जनवरी को दून शहर में मेयर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसमें उत्तराखंड अर्बन विजन को लेकर प्रत्याशियों की राय जानेंगे। साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण, नियोजित विकास समेत विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। फोरम के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रेस क्लब में ग्रीन एजेंडा जारी किया। निकाय चुनाव को लेकर यह अपने आप में एक अनूठी पहल होगी। फोरम की ओर से ग्रीन एजेंडा जारी किया गया है उसमें 18 बिन्दुओं को शामिल किया गया है। इनमें उत्तराखंड का अपना नगर निकाय कानून बनाने, राजनीतिक दलों को अपना उत्तराखंड अर्बन विजन डॉक्यूमेंट बनाने के अलावा समस्त बिंदुओं को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने की मांग की गई है। फोरम के सदस्य जगमोहन मेहंदीरत्ता ने कहा कि अब समय आ गया है, जब मेयर और पार्षदों को सड़क और सफाई जैसे मुद्दों से ऊपर उठकर सोचना होगा और काम करना होगा। यह काम किस दिशा में किया जाएगा, इसी के लिए ग्रीन एजेंडा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फोरम की ओर से देहरादून में मेयर पद के उम्मीदवारों को बुलाकर मेयर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। फोरम के सदस्य अनूप नौटियाल ने 18 सूत्रीय ग्रीन एजेंडा पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से मांग की जाएगी के वे पूरे राज्य के लिए ग्रीन मेनिफेस्टो जारी करें। इसके साथ ही सभी शहरों के लिए भी अलग-अलग मेनिफेस्टो जारी किये जाएं। अनूप बडोला ने कहा कि ग्रीन एजेंडा सभी राजनीतिक दलों को देने के साथ ही सामाजिक, व्यापारिक और अन्य गैर सरकारी संगठनों, बार एसोसिएशन, आंदोलनकारी संगठनों को भी दिया जाएगा। ताकि भविष्य के लिए जरूरी इस एजेंडे में व्यापक चर्चा हो सके। भारती जैन ने कहा की अगले चरण में डीसीएफ देहरादून के मेयर प्रत्याशियों के लिए मांग पात्र तैयार करेगा। आशीष गर्ग, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, जया सिंह, परमजीत सिंह कक्कड़ व अन्य सदस्यों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। इस दौरान फ्लोरेंस पांधी, अनीश लाल, सुधीर वढेरा, प्रमोद कुकरेती, इरा चौहान, हिमांशु अरोड़ा, संजीव श्रीवास्तव, स्वाति नेगी, एसडी उनियाल, गोपाल शर्मा, रमन्ना, संदीप बिजल्वाण, त्रिलोचन भट्ट, जितेन्द्र अंथवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोशनाबाद में नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म मामले का आयोग ने लिया संज्ञान
Next: राह चलती युवती से मोबाइल लूट के आरोप में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.