Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नानकमत्ता साहिब में गतका के कर्तबों से किया हैरान
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता साहिब में गतका के कर्तबों से किया हैरान

RNS INDIA NEWS 06/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से नगर कीर्तन श्रद्धापूर्वक निकाला गया। गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र-छाया में नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी पर संगत ने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पालकी के आगे झाड़ू लगाकर साफ किया। संगत पुष्प वर्षा कर रही थी। शनिवार को रखे गए अखंड पाठ साहिब का सोमवार को भोग के साथ समापन किया गया। इसके बाद अरदास हुई और प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचा। इस दौरान गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। स्त्री सत्संग की महिलाएं शबद कीर्तन करते चल रही थीं। नगर कीर्तन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र, एनसीसी कैडेट्स अनुशासन में चल रहे थे। छात्रों का पाइप बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य चौक पर धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया। यहां रागी जत्थे गुरु गोबिंद सिंह समेत गुरुओं की महिमा का गुणगान कर रहे थे। हक-हक आगाह गुरु गोबिंद सिंह शाहे शहंशाह गुरु गोबिंद सिंघ…, प्रगटियों मरद अगमड़ा वरियाम अकेला वाहो-वाहो गोबिंद सिंघ आपे गुरु चेला…,नासरो मंसूर गुरु गोबिंद सिंघ…के गायन से संगत को निहाल किया। धार्मिक डेरा कार सेवा द्वार के पास पंज प्यारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। यहां प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने सत्य के मार्ग पर चलकर अन्याय से लड़ने की प्रेरणा दी। इधर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के दीवान हाल में धार्मिक दीवान का आयोजन किया। यहां दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरसेवक सिंह, पंथ प्रसिद्ध ढाडी जत्था भाई कलवीर वीर कामल मधुशांगे वाले ने गुरजस श्रवण कराकर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह के वीरता और बलिदान के इतिहास को बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान हुए नाराज
Next: ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से नीट में प्रवेश लेने वालों की होगी जाँच पड़ताल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.