Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से नीट में प्रवेश लेने वालों की होगी जाँच पड़ताल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से नीट में प्रवेश लेने वालों की होगी जाँच पड़ताल

RNS INDIA NEWS 06/01/2025
rns featured image new

फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने जगाई आशंका निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने सभी प्राचार्यों को पड़ताल के दिए निर्देश

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नीट पीजी काउंसलिंग में प्रवेश लेने वालों की पड़ताल होगी। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान की मुख्य सचिव से की गई शिकायत के बाद निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने जांच पड़ताल के आदेश दे दिए हैं।
मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र धोखाधड़ी से प्राप्त किए जा रहे हैं। नीट पीजी समेत अन्य स्थानों में भी इस प्रमाण पत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब में नीट पीजी काउंसलिंग समिति ने ऐसे मामलों की जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में ये मामला हाईकोर्ट में चला गया है। जम्मू और कश्मीर में भी ईडब्ल्यूएस की जांच चल रही है।
कहा कि नीट पीजी काउंसलिंग के कई मामलो में आवेदक राज्य सरकार के साथ बांड के तहत अनुबंध पर काम कर रहे हैं। बाकायदा वेतन ले रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी काम कर रहे हैं। इसका भी वेतन ले रहे हैं। इस वेतन को घोषित नहीं किया जा रहा है। परिवार की आय आठ लाख से कम होने का झूठा हलफनामा दिया जा रहा है। इन अधिकतर छात्रों ने निजी कॉलेज से एमबीबीएस किया है। भारी भरकम फीस जमा कराई है। ऐसे लोग भी पीजी नीट के लिए ईडब्ल्यूएस क्षेणी में आवेदन कर रहे हैं।

प्राचार्यों को पड़ताल के निर्देश
चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने सभी मेडिकल कालेजों के प्रचार्यों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों की पड़ताल को पत्र जारी किया। कहा कि तीन सालों में की गई काउंसलिंग, भर्ती प्रक्रिया में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों का लाभ पात्र अभ्यर्थियों को ही मिला हो, इसकी पुष्टि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

प्रक्रिया पर उठाए सवाल
भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कहा कि ज्यादातर प्रमाण पत्र स्वघोषित आधार पर बिना उचित जांच किए ही हलफनामा दाखिल कर दिए जा रहे हैं। कहा कि सम्पति के मानदंड़ों का मूल्यांकन नगर निगम करता है। नगर निगम के अधिकृत कर्मचारी कोई साइट विजिट नहीं करते। ईडब्ल्यूएस के लिए नगर निगम द्वारा जारी ऐसे प्रमाणपत्र के रिकॉर्ड भी उपलब्ध नही है। प्रमाण पत्र एक वर्ष के लिए जारी किया जाता है। कई नीट पीजी उम्मीदवार जानबूझकर अपनी नौकरी छोड़ देते हैं, ताकि उनके वेतन का हिस्सा प्राप्त आठ लाख की सीमा में शामिल न हो। इस आधार पर प्रमाण पत्र हासिल किए जा रहे हैं। प्रमाण पत्रों की राज्य परामर्श समितियों के स्तर पर जांच की जाए। ये सुनिश्चित हो कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिले। घोखाधड़ी से लाभ लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने की एक विश्वसनीय विधि लागू की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नानकमत्ता साहिब में गतका के कर्तबों से किया हैरान
Next: नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.