Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान हुए नाराज
  • ऊधम सिंह नगर

गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान हुए नाराज

RNS INDIA NEWS 06/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों में रोष है। इसी रोष के चलते सोमवार को गन्ना किसान बाजपुर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक हरबीर सिंग से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। प्रबंधक ने नाराज किसानों को आश्वस्त किया कि आज दोपहर तक बैंक गारंटी हो जाएगी और संभवतः कल उनके खातों में पेमेंट आ जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बिजेंद्र डोगरा के साथ किसान चीनी मिल पहुंचे। किसानों का कहना था कि मिल शुरू होने से पहले किसानों को विश्वाश में लिया गया था कि किसानों का भुगतान शीघ्र होगा लेकिन डेढ़ महीना बीत चुका है और चीनी मिल के ऊपर 50 करोड़ से ऊपर की देनदारी हो चुकी है। भुगतान नहीं होने से किसान बेहद परेशान है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। बिजेंद्र डोगरा ने कहा किसानों की मांग है कि उनकी फसल का जल्द भुगतान हो साथ ही महाराष्ट्र की तर्ज पर गन्ना छीलने वाली मशीन की व्यवस्था सरकार कर के दे तथा गन्ने का समर्थन मूल्य चार सौ पचास रुपए किया जाए। उधर प्रधान प्रबंधक हरबीर सिंग ने कहा कि शासन स्तर से बैंक गारंटी हो चुकी है। आज दोपहर या कल सुबह तक किसानों के खाते में 15 दिन का भुगतान करीब 13 करोड़ भेज दिया जाएगा बाकी अगले 10 दिन का बकाया भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील की है। मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बिजेंदर डोगरा, जगमोहन सिंह, सुनील डोगरा, अजीत सिंह पूनिया, तजेश्वर सिंह,जसवीर सिंह भुल्लर, सरवन सिंह, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
Next: नानकमत्ता साहिब में गतका के कर्तबों से किया हैरान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.