Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक से मारपीट में दो अज्ञात समेत 10 पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

युवक से मारपीट में दो अज्ञात समेत 10 पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कोचिंग सेंटर के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने की वजह पूछने पर दो युवक भड़क गए। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात सहित दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी मनदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पटवारी गली में एक कोचिंग सेंटर है। इसमें उसकी भतीजी, वह और अन्य बालिकाएं पढ़ती हैं। शनिवार को कोचिंग सेंटर के आसपास ग्राम ड्योढार निवासी हैप्पी गिल और प्रभ गिल अपने दो अन्य साथियों के साथ अनावश्यक रूप से घूम रहे थे। उनसे जब गली में घूमने की वजह पूछी तो वे भड़क गए। धमकी देते हुए उसने फोन कर अपने साथी जगरूप, सहज खेलोन, नवराज कंग, सनप्रीत, राजा और मनजिंदर शेख को बुला लिया। वे स्कॉर्पियो से लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हैप्पी गिल और राजा ने उसके सिर पर हमला किया। इससे उसका सिर फट गया। राहगीरों के पहुंचने पर सभी युवक वहां से भाग गए। आरोप लगाया कि हैप्पी गिल और प्रभ गिल और उसके अन्य साथी बदमाश किस्म के लोग हैं। उसने उक्त लोगों से जान का खतरा बताया है। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात सहित 10 युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित पीएफआई का सदस्य दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Next: जेवर और नगदी लेकर विवाहिता घर से लापता

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.