Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रतिबंधित पीएफआई का सदस्य दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

प्रतिबंधित पीएफआई का सदस्य दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक कैडर को दुबई से प्रतिबंधित संगठन के लिए भारत में अपनी गैरकानूनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए फंड जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि एनआईए की एक टीम ने शनिवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोहम्मद सज्जाद आलम को दुबई, यूएई से यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि, विशेष एनआईए अदालत ने पीएफआई के प्रशिक्षित कैडर मोहम्मद सज्जाद आलम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आधिकारिक बयान में ये भी कहा गया है कि उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था। एनआईए के अनुसार, आरोपी यूएई, कर्नाटक और केरल में मौजूद सिंडिकेट के माध्यम से दुबई से बिहार में पीएफआई कैडरों तक अवैध फंड पहुंचाने में शामिल था। एनआईए ने कहा कि फंड का इस्तेमाल प्रतिबंधित संगठन की आपराधिक और गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।
इस प्रकरण में जुलाई 2022 में बिहार के फुलवारी शरीफ पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्जकी गई थी। इसमें कहा गया था कि  पीएफआई कार्यकर्ताओं की गैरकानूनी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता है। बयान में कहा गया है कि कार्यकर्ताओं ने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक गतिविधियों के माध्यम से आतंक का माहौल बनाने और कई धर्मों और समूहों के सदस्यों के बीच धार्मिक दुश्मनी फैलाने की साजिश रची।
जांच एजेंसी ने कहा कि सार्वजनिक शांति को बाधित करने और भारत के खिलाफ असंतोष पैदा करने के उद्देश्य से, उनकी गतिविधियों में भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की पीएफआई विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक बल का उपयोग शामिल था, जैसा कि संगठन के विजन दस्तावेज, ‘भारत 2047: भारत में इस्लाम के शासन की ओर, आंतरिक दस्तावेज: प्रचलन के लिए नहीं’ में परिकल्पित है। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद ही मामले को अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। मोहम्मद सज्जाद आलम इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 18वां आरोपी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण
Next: युवक से मारपीट में दो अज्ञात समेत 10 पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.