Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भाजपा पर्यवेक्षकों का कमाल, 19 साल के युवा को थमा दिया पार्षद का टिकट
  • नैनीताल

भाजपा पर्यवेक्षकों का कमाल, 19 साल के युवा को थमा दिया पार्षद का टिकट

RNS INDIA NEWS 30/12/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  नगर निकाय चुनाव में रविवार को एक ऐसा प्रत्याशी भी नामांकन कराने पहुंच गया, जिसकी उम्र चुनाव लड़ने योग्य थी ही नहीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह प्रत्याशी भाजपा ने मैदान में उतारा था। लेकिन टिकट देने समय उसकी उम्र का ध्यान नहीं रखा गया। आनन फानन में दूसरा प्रत्याशी खड़ा किया गया। नगर निकाय चुनाव में यह मामला वार्ड नंबर 15 किदवई नगर की ओबीसी सीट का है। भाजपा ने बीते शनिवार को हल्द्वानी के 51 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें किदवई नगर से फैजान अली को चुनाव मैदान में उतारा गया था। लेकिन फैजान नामांकन ही नहीं कर सके। फैजान के पिता असगर अली ने बताया कि उनका बेटा मैकेनिकल इंजीनियर है। उन्होंने भाजपा से बेटे के लिए टिकट का आवेदन किया था। बेटे को टिकट मिल भी गया था। रविवार को वह नामांकन कराने पहुंचे थे। मगर जब फैजान की उम्र पूछी गई, तब पता चला कि वह चुनाव नहीं लड़ सकता है। दरअसल चुनाव लड़ने के लिए उम्र 21 साल होनी चाहिए, लेकिन फैजान अभी साढ़े 19 साल का ही है। जिसके चलते नामांकन नहीं हो सका। चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याशी की उम्र का पता न होना तथा बिना दस्तावेजों के टिकट दिए जाने पर भाजपा के पर्यवेक्षकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल पूरी होनी आवश्यक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने 20वें विश्व शांति महासम्मेलन में किया प्रतिभाग
Next: आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन 2 जनवरी से, ऐसे करें आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.