Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में 09 से 11 जनवरी तक घूमेगी 38वें राष्ट्रीय खेल की मशाल
  • चमोली

चमोली में 09 से 11 जनवरी तक घूमेगी 38वें राष्ट्रीय खेल की मशाल

RNS INDIA NEWS 28/12/2024
rns featured image new

-10 जनवरी को पुलिस मैदान गोपेश्वर में होगा भव्य पाण्डवाज शो।
-जिलाधिकारी ने मसाल रैली और पाण्डवाज शो के आयोजन हेतु व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश।

चमोली(आरएनएस)।  38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली प्रचार वाहन में सवार होकर 06 जनवरी को चमोली पहुंचेगा। शुभंकर मौली 06 जनवरी से लेकर 08 जनवरी तक चमोली जिले में सभी ब्लाकों के प्रमुख स्थानों एवं शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूम कर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अतिरिक्त 09 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मसाल बागेश्वर से होते हुए ग्वालदम से जनपद चमोली में रात्रि विश्राम के लिए गोपेश्वर पहुंचेगी। गोपेश्वर में 10 जनवरी को मसाल रैली और पुलिस मैदान में भव्य पाण्डवास शो का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली और मशाल के जनपद में पधारने पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कहा कि प्रचार वाहन के यातायात प्लान के साथ ही इसमें प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। पुलिस मैदान में 10 जनवरी को आयोजित होने वाले पाण्डवाज शो के लिए टेंटेज व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, पेयजल, साफ सफाई सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है इसलिए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। इस हेतु कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस कैडेट, युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र को भी शामिल किया जाए।
जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दृष्टिगत तीन केन्टर के माध्यम से शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन आदि के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु 06 जनवरी को जनपद चमोली पहुंचेंगे और 06 से 08 जनवरी तक जिले के सभी विकास खंडों में प्रचार प्रसार हेतु भ्रमण करेंगे। पहला केन्टर 06 जनवरी को देवाल, 07 जनवरी को थराली व 08 जनवरी नारायणबगड़ ब्लाक में विभिन्न स्थानों पर प्रचार प्रसार करेगा। दूसरा केन्टर शुभंकर लोगों लेकर पोखरी, कर्णप्रयाग और गैरसैंण तथा तीसरा केन्टर जोशीमठ, नंदानगर और दशोली ब्लाक में विभिन्न स्थानों पर प्रचार प्रसार करेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल बागेश्वर से होते हुए 09 जनवरी को ग्वालदम से जनपद चमोली में प्रवेश करेगी। ग्वालदम से मशाल का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। यह मशाल ग्वालदम से थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गोपेश्वर पहुंचेगी। अगले दिन 10 जनवरी को गोपेश्वर में मशाल रैली और पुलिस मैदान में प्रातः 11 से 2ः00 बजे तक भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 11 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों की मशाल नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग होते हुए गौचर पहुंचेगी और गौचर में मसाल रैली के आयोजन के बाद मसाल जनपद रुद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान करेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीएसपी राजेन्द्र सिंह रावत, जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, अधिशासी अधिकारी मानवेन्द्र सिंह रावत, डीईओ पीआरडी दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी की दावेदार कुसुम ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की कही बात
Next: कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे संतोष रावत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.