Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीजेपी की दावेदार कुसुम ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की कही बात
  • पौड़ी

बीजेपी की दावेदार कुसुम ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की कही बात

RNS INDIA NEWS 28/12/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।    पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर बीजेपी से दावेदार कुसुम चमोली ने मैदान में उतरने की बात कही है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने की पोस्ट की है। उन्होंने पौड़ी के भविष्य के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है। बीजेपी ने पौड़ी पालिका अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष सुषमा रावत को प्रत्याशी बनाया है। सूची जारी होने के बाद पार्टी से दावेदार कुसुम चमोली ने मोर्चा खोल दिया है। कुसुम चमोली ने हिंदुस्तान से बातचीत में बताया कि चुनाव लड़ने के लिए उनके समर्थकों का दबाव है, लिहाजा उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। कुसुम चमोली ने कहा कि टिकट पार्टी का निर्णय है, इस पर वह कुछ नहीं कह सकती हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को वह अपना नामांकन करेंगी। कुसुम चमोली 2007 में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य भी रह चुकी हैं और संघ पृष्ठभूमि से भी हैं। वह इससे पहले 2008 में पौड़ी पालिका के वार्ड संख्या 2 से सभासद भी रही हैं। चुनाव लड़ने को उनकी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। यदि वह मैदान में डटी रहती हैं तो भाजपा के लिए कुछ मुश्किलें सामने आ सकती हैं। हालांकि कुसुम चमोली यदि मैदान में आती हैं तो पार्टी क्या रणनीति अपनाती हैं, ये अभी साफ नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में चार तक छुट्टी
Next: चमोली में 09 से 11 जनवरी तक घूमेगी 38वें राष्ट्रीय खेल की मशाल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.