Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
  • देहरादून

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/12/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   विकासनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने नौ मोटर साइकिलें बरामद की हैं। गिरोह के सदस्यों ने विकासनगर क्षेत्र के साथ ही हिमाचल और दूसरे कई क्षेत्रों में भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि 21 दिसंबर को अंकित कुमार पुत्र महावीर निवासी हरबर्टपुर ने उनके घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके बाद 25 दिसंबर को सोहिल पुत्र वहीद निवासी जमनीपुर ने भी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत की थी। शिकायतों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजों को चेक किया और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के प्रयासों के बाद चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात को हरबर्टपुर कुल्हाल रोड पर शक्ति नहर पुल के पास से तीन संदिग्धों को मोटरसाइकिल पर जाते समय रोक कर वाहन के कागज मांगे गए। लेकिन तीनों कोई कागज नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक को हरबर्टपुर क्षेत्र से चोरी करना बताया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आमिर पुत्र इसरार निवासी खिजराबाद, जिला यमुनानगर हरियाणा, हाल पता सूरजपुर थाना पावंटा सिरमौर, शाकिर रावत पुत्र रहमत अली निवासी बोम्बेपुर, यमुनानगर हरियाणा और अनस पुत्र इस्पाक निवासी खिजराबाद, यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर कुल्हाल पुल से करीब दो किलोमीटर आगे धौला तत्पड़ की ओर से जंगल में बने खंडहर से चोरी कर छिपाई गई आठ मोटर साइकिलें बरामद की गईं। बताया कि बरामद बाइकों में से दो विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थीं। अन्य बाइकों के संबंध में जानकारी ली जा रही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जैन मंदिर से नकदी समेत 50 लाख का सामान चोरी
Next: ‌ठगों के झांसे में आकर 2.66 लाख गंवाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.