Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जैन मंदिर से नकदी समेत 50 लाख का सामान चोरी
  • हरिद्वार

जैन मंदिर से नकदी समेत 50 लाख का सामान चोरी

RNS INDIA NEWS 26/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   क्षेत्र में बुधवार देर रात को चोरों ने मंगलौर के श्री दिगंबर जैन मंदिर के दान पत्र से लाखों रुपये की नकदी समेत सोने चांदी के सिंहासन, छत्र समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। चोर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ले गए हैं। मंदिर प्रबंधक अरिहंत जैन ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी है। बुधवार की देर रात को कस्बे के जैन गली स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोर पीछे से मंदिर की छत पर पहुंचे और मुम्टी में लगे दरवाजे का ताला तोड़ते हुए मंदिर में घुसे। जहां पर चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और मूर्तियों के सिंहासन, छत्र व पूजा की सामग्री में इस्तेमाल होने वाले सोने चांदी के बर्तन, धार्मिक किताबों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ली।

डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर की जांच पड़ताल
गुरुवार को फॉरेंसिक टीम ने चोरों के आने जाने के रास्ते और मूर्तियों पर लगे फिंगरप्रिंट के सैंपल कलेक्ट कर सील कर दिए हैं। वहीं, डॉग स्क्वॉड के माध्यम से आसपास के इलाके में जांच की गई। मामले की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी देहात सुयाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड समेत एसओजी और पुलिस को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है।

सात तालों को तोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम
जैन मंदिर परिसर में बुधवार देर रात हुई चोरी की वारदात में संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में करीब सात तालों को तोड़कर चोरी की है। चोर छत के रास्ते से मंदिर परिसर में घुसे। सबसे पहले तो चोरों ने मुम्टी पर लगे लोहे के गेट को वेल्डिंग कटर से काटा। इसके बाद सीढ़ी पर नीचे की ओर लगे दरवाजे को तोड़ा गया। इसके बाद मुख्य गेट पर पहुंचे, जहां पर चोरों ने कटर के माध्यम से लोहे के गेट को काटा। इसके बाद अंदर व दानपात्र समेत करीब सात तालों को तोड़ा। पुलिस का मानना है कि चोर काफी समय से मंदिर की रेकी कर रहे थे। इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी भाजपा में शामिल
Next: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.