Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोचिंग संस्थानों में डमी छात्रों पर रोक के लिए सख्ती की मांग
  • देहरादून

कोचिंग संस्थानों में डमी छात्रों पर रोक के लिए सख्ती की मांग

RNS INDIA NEWS 26/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को साईग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल रायपुर में हुई। जिसमें निजी विद्यालय प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार पंत ने विद्यालयों की पहचान सुरक्षित करने के लिए ट्रेडमार्क प्रक्रिया लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में फीस एक्ट का क्रियान्वयन कर राज्य में फीस एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। नई शिक्षा नीति को मौजूदा शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रभावी बनाने के लिए ट्यूशन रेगुलेशन एक्ट लागू कर कोचिंग संस्थानों में डमी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सी-टेट प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए समय और साधन प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। आरटीई फीस का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देने का प्रस्ताव भी पास किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कमेटी उपाध्यक्ष डॉ. समरजीत सिंह, सत्यप्रकाश भटनागर(सचिव), बैक्सटर एलबर्ट, भरत सिंह रावत, महावीर उपाध्याय(संरक्षक), सुरेश चंद्र रमोला, रुद्राक्ष जोशी (कुमाऊं मंडल अध्यक्ष), पीसी भट्ट(पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष), गिरीश जोशी, तरुण कुमार सिंह, जगदीश सिंह, प्रकाश कोश्यारी, राजीव गंगवार, चंद्रप्रकाश नौटियाल, शौर्य खंडूड़ी सहित अन्य निजी विद्यालय प्रबंधकों ने भाग लिया। संचालन डॉ. समरजीत सिंह ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिम की केवाईसी के चक्कर में 3.85 लाख रुपये गंवाए
Next: श्रीनगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी भाजपा में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.