Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका : नकवी
  • राष्ट्रीय

सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका : नकवी

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि इस साल हज पर जाने वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
नकवी ने हज-2021 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारतीय हज कमेटी के अधिकारियों एवं ‘हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स’ के साथ चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत से जाने वाले सभी हज यात्रियों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना के टीके को लेकर विपक्ष के कुछ नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए नकवी ने उन पर निशाना साधा और कहा किकुछ निराश नेता भारत में निर्मित कोरोना वायरस टीके की प्रभावकारिता पर संशय जता रहे हैं। नकवी की यह टिप्पणी कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भारत बायोटेक के टीके की तीसरे चरण के ट्रायल के जारी रहने के दौरान ही इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने को लेकर उठाए गए सवालों के बाद आई है। नकवी ने कहा कि कोरोना के टीके पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं जो कोरोना के संकट के समय लोगों की सेहत-सलामती के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों पर प्रश्न खड़ा करते रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संकट के समय आगे बढ़ कर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता, प्रभावी नेतृत्व का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत ने कोरोना के कहर के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। नकवी ने कहा कि कुछ लोगों ने फतवे की दुकान खोल रखी है और सब्जी की तरह फतवे बेचते हैं। हज-2021 के संदर्भ में नकवी ने कहा कि हज यात्रियों के अनुमानित खर्च में भी कमी की गई है। अभी तक हज के लिए आवेदन करने वाले लोगों में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के 700 से अधिक महिलाओं ने हज 2021 पर जाने के लिए आवेदन किया है। हज 2020 के लिए 2100 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, ये महिलाएं इस बार हज पर जा सकेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनपीएस उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सरकार
Next: कटनी में 121 करोड़ का सोना होने का अनुमान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.