Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गृह मंत्री शाह ने किया आंबेडकर का अपमान : बेहड़
  • ऊधम सिंह नगर

गृह मंत्री शाह ने किया आंबेडकर का अपमान : बेहड़

RNS INDIA NEWS 23/12/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। बेहड़ ने चेतावनी दी कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। सोमवार को विधायक बेहड़ ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस बार भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं। विपक्ष की आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह भाजपा को रास नहीं आई। गृह मंत्री शाह ने डॉ. आंबेडकर का अपमान कर संघ और भाजपा की मनुवादी मानसिकता उजागर कर दी है। दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज कर दी है। काग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री से अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। लेकिन मोदी सरकार डॉ. आंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार नहीं है। भाजपा ने संसद की कार्रवाई ठप कर रखी है। कहा जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान में किसान दिवस का आयोजन
Next: नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म, अब कक्षा 5 और 8वीं की परीक्षा में असफल छात्र होंगे फेल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
  • ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.