Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस से मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने किया आवेदन
  • हरिद्वार

कांग्रेस से मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 22/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  नगर निगम के मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने अपना आवेदन पत्र सौंप दिया है। देवपुरा से लेकर यूनियन भवन तक ढोल नगाड़ों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पहुंची शालिनी सैनी ने महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग को अपना आवेदन पत्र सौंपा। मालूम हो कि शालिनी सैनी पूर्व प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सैनी की पत्नी है। शालिनी सैनी ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन पर अपना विश्वास जताती है तो वह इस बार भी हरिद्वार नगर निगम की सीट हरिद्वार की जनता के सहयोग से कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह धर्मनगरी की पौराणिक और धार्मिक पहचाना को बनाते हुए जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की धामी सरकार को हरिद्वार की जनता, व्यापारी, होटल, रेडी पटरी और जनप्रतिनिधियों से बात करने और उन्हें विश्वास में लेने के बाद ही कॉरिडोर योजना पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कॉरिडोर योजना के लिए हरिद्वार के धार्मिक और पौराणिक स्वरूप से छेड़छाड़ की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शालिनी सैनी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वह हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाने के साथ साथ शहरवासियों को बिजली और साफ पानी देने के लिए कृत संकल्प हैं। इस मौके पर महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, अमन गौड़, सुंदर सिंह मनवाल, शशि झा, नलिनी दीक्षित, नीलम सैनी, मंजू गोयल, सुनीता चौहान, वेद रानी, पार्वती नेगी, नहार सिंह यादव, राजेंद्र यादव, मोहित बख्शी, प्रियांशु सैनी, बबली वर्मा, चंद्रपाल रघुवंशी, मनोज जाटव, महेंद्र गुप्ता, आशु भारद्वाज, रवि बाबू शर्मा, रजत कुमार, घनश्याम, रोशन लाल ठेकेदार, शुभम सैनी, तेजस्वी गुप्ता, राजेंद्र जाटव, टिंकल उर्फ सतीश, अभिषेक जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पितृ विहीन मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि
Next: टॉकीज में साझेदारी के नाम पर उद्योगपति के एक करोड़ हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.