Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हस्तशिल्प पर आधारित 21 दिवसीय उद्यमिता कौशल कार्यक्रम संपन्न
  • अल्मोड़ा

हस्तशिल्प पर आधारित 21 दिवसीय उद्यमिता कौशल कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 21/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा के सौजन्य से राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा बग्वालीपोखर में स्थानीय महिलाओं हेतु हस्तशिल्प उत्पादों पर आधारित तीन साप्ताहिक उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन किया गया। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबन्धक रोहित पंत ने निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्थानीय रेशों तथा पत्तियों जैसे पीरूल, हेंप, बिच्छू घास इत्यादि पर आधारित हस्तशिल्प से आजीविका हेतु प्रेरित किया और जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रदत्त योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी दी, उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया और बैंक ऋण आदि की जानकारी प्रदान की। निसबड के वरिष्ठ परामर्शदाता राकेश पैन्यूली ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया और उद्यम एवं उद्यमिता की आवश्यकता पर बल दिया और इसे पलायन रोकने का सशक्त माध्यम बताया। निस्बड की अतिथि मास्टर ट्रेनर प्रियंका बहुगुणा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के सरकारी योजनाओं में महत्व को बताया एवं बिच्छू घास, पीरूल, भीमल एवं भांग के रेशों से हस्तशिल्प के माध्यम से आजीविका संवर्धन को प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा एवं राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किरण चौधरी, आरती शाह, भगवती गोस्वामी, दीपा, रजनी, तनुजा, बिमला, लक्ष्मी, गीता, भावना, रेनू बिष्ट, चंद्रा गोस्वामी, लता, राधा, पूनम आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी से चोरी 610 फ्लैक्सी रोल बरामद, तीन गिरफ्तार
Next: निजी फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी पर गबन का आरोप, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.