Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कस्तूरी मृग की ग्रंथी के साथ दो तस्कर पकड़े
  • चमोली

कस्तूरी मृग की ग्रंथी के साथ दो तस्कर पकड़े

RNS INDIA NEWS 17/12/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के गश्ती दल ने आरक्षित वन क्षेत्र में सुराईठोटा अनुभाग के कोषा रिजर्व में सड़क से लगभग 6 किमी की दूर जंगल में शिकार को पहुंचे दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से राज्य पशु कस्तूरी मृग की ग्रंथी पाई गई। आरोपियों की निशानदेही पर जंगलों में लगाए गए तार के फंदे, कस्तूरी मृग का मांस भी बरामद किया गया है। रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर सर्दियों में आरक्षित वन क्षेत्रों में विभाग ने गश्त शुरू कर दी है। बताया कि कोषा रिजर्व में जब गश्ती दल दूरस्थ आरक्षित क्षेत्र में गश्त कर रहा था तो वहां पर दो नेपाली मूल के व्यक्ति दिखाई दिए, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर दबोचा। बताया कि तलाशी पर एक आरोपी के पास कस्तूरी मृग की ग्रंथी और एक हथियार मिला है जबकि दोनों की निशानदेही पर जंगल में कस्तूरी मृग का मांस और कुछ फंदे बरामद हुए हैं। पकड़े गए भान बहादुर साही और प्रेम बहादुर शाही, निवासी नेपाल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह वन्य जीव का शिकार करने जंगल में आये हैं। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा कुलदीप नेगी, वन आरक्षी कलम सिंह बिष्ट, रोहित कुमार, निर्मल रंजन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में वार्ड चुनाव को भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी
Next: गंगा स्पर्श दिवस पर ठेला गांव के जल स्रोतों की सफाई की

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.