Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मंगलदीप विद्यालय ने दिव्यांगों के प्रति खुद को किया समर्पित
  • अल्मोड़ा

मंगलदीप विद्यालय ने दिव्यांगों के प्रति खुद को किया समर्पित

RNS INDIA NEWS 16/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सोमवार को मंगलदीप विद्यामंदिर खत्याड़ी के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि मंगलदीप विद्यालय जैसी संस्थाओं ने समाज के उन बच्चों के लिए अपने को समर्पित किया है, जो बच्चे विशेष रूप से दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्था एवं ऐसे शिक्षकों को उनका प्रणाम है जो उन बच्चों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस विद्यालय के प्रति उनका विशेष लगाव है तथा प्रशासनिक तौर पर जो भी विद्यालय के लिए आवश्यक होगा वह हरसंभव करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मंगलदीप विद्यामंदिर के विशिष्ट दिव्यांग बच्चों ने अपनी सुंदर सुंदर गायन, नृत्य एवं नाट्य कलाओं के प्रदर्शन से आगंतुकों का मन मोह लिया। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की बहुत सराहना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां विद्यालय की अध्यक्षा मनोरमा जोशी, सचिव रवि पांडे, प्रधानाध्यापिका भारती पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना, डॉ विद्या कर्नाटक, जेसी दुर्गापाल, बी एस मनकोटि आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तोल केंद्र से गन्ने का उठान नहीं होने से किसान नाराज
Next: नौकरी के बजाए स्टार्टअप की तरफ बढ़े युवा: सुबोध उनियाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.