Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक के साथ मारपीट कर चलती कार से फेंका
  • हरिद्वार

युवक के साथ मारपीट कर चलती कार से फेंका

RNS INDIA NEWS 12/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कुत्ता टहला रहे एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे जबरन कार में बैठाकर कुछ दूरी पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी गई शिकायत में हर्ष सिंघल निवासी नाहर सिंह कालोनी होली गंगेज स्कूल के पीछे गांव सराय रोड ने बताया कि रोजाना की तरह घर से अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर घर से बाहर आने के लिए कहा। जैसे ही वह वहां पहुंचा अभिषेक निवासी गांव जमालपुर कलां कनखल, अंकुर सैनी निवासी सीतापुर और मोहित मोहित निवासी गांव जमालपुर कलां कनखल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं विरोध करने पत्थर से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद जबरन अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि अधिक खून बहने पर उसे जमालपुर कलां रेलवे फाटक के पास कार से धक्का देकर फेंककर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ में युवक को पांच साल की कैद
Next: उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति : मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.