Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पार्टनरशिप कंपनी में धोखाधड़ी में तीन पर मुकदमा
  • देहरादून

पार्टनरशिप कंपनी में धोखाधड़ी में तीन पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


देहरादून(आरएनएस)। पार्टनरशिप कंपनी में धोखाधड़ी और लाखों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एक पार्टनर ने दो अन्य पार्टनरों समेत तीन पर केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फरीदाबाद सेक्टर 17 निवासी व्यवसायी सुभाष शर्मा ने देहरादून कोर्ट में अपने दो साझेदारों और उनके एक सहयोगी पर धोखाधड़ी और आर्थिक गबन को लेकर अपील की। कोर्ट को बताया कि 2013 में रजिस्ट्रर्ड साझेदारी के तहत कंपनी बनाई गई थी। आरोपी राकेश ठाकुर के पास 51%, गोविंद सिंह के पास 24%, और सुभाष शर्मा के पास 25% हिस्सेदारी थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने व्यवसाय में पूंजी लगाई। अन्य साझेदारों ने फर्जी लेनदेन और नकदी गबन जैसे आर्थिक अपराध किए। शिकायत के अनुसार, साझेदारों ने कंपनी के बैंक खातों से नकदी निकाली और निर्माण उपकरण के फर्जी दावे पेश किए। राकेश ठाकुर ने एक बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाले और 85 लाख रुपये का गबन पीके सक्सेना के खाते में किया गया। इसके अलावा, शिकायतकर्ता को चेक बाउंस मामलों में फंसाकर 65 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बसंत विहार थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल छीन गूगल पे से ट्रांसफर कर लिए 12 हजार
Next: सुंई में दिन दहाड़े गुलदार दिखने से लोगों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.