
देहरादून(आरएनएस)। दर्शनलाल चौक पर राह चलते व्यक्ति का बैग छीन लिया गया। आरोपी ने इसके बाद बैग में रखे मोबाइल फोन से 12,700 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। गजेंद्र चौहान निवासी सुंदवाला, रायपुर रोड ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि बीते छह दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे वह दर्शन लाल चौराहे के पास मौजूद थे। आरोप है कि वहां एक व्यक्ति उनका बैग, मोबाइल और कपड़े छीनकर फरार हो गया। आरोपी ने इसके बाद पीड़ित के गूगल पे से 12,700 रुपये का लेनदेन किया। पीड़ित ने रविवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

