Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • घायल को मुआवजा न मिलने पर काम ठप करने की चेतावनी
  • पिथौरागढ़

घायल को मुआवजा न मिलने पर काम ठप करने की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


पिथौरागढ़(आरएनएस)।  राष्ट्रीय राजमार्ग धारचूला-लिपुलेख में गड्ढे भरने के दौरान हुए हादसे में घायल व्यापारी मोहित बत्रा को मुआवजा न दिए जाने से लोगों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कंपनी से घायल व्यापारी को शीघ्र ही मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा न होने पर निजी कार्य कर रही कंपनी के कार्य को बंद करने की चेतावनी दी है। बीते दिवस लोनिवि विश्राम गृह में हुई बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में लोनिवि के विश्राम गृह में हुई बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से घायल व्यापारी को मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निजी कंपनी से शीघ्र ही मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को हाट निवासी कपड़ा व्यापारी स्कूटी से दुकान के लिए निकले थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़कों में गड्ढे भरने का कार्य में लगी एक मशीन से वह चोटिल हो गए थे। जहां से परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे घायल व्यापारी के छोटे भाई पारस बत्रा ने बताया कि कंपनी की लापरवाही से उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इधर कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। यहां अनुवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान बिष्ट, बीजेपी नेता रूकुम बिष्ट, कांग्रेस नेता नेत्र कुंवर, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक सिंह, व्यापार संघ संरक्षक कमल कौशल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, ओपी वर्मा, नवीन खर्कवाल, मोहन रौतेला, करन बराल, ओम कापड़ी, दीपेश नेगी, खुशाल धामी, अनिल सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा अध्यक्ष ने नौटी में आयोजित मोडवी महोत्सव में किया प्रतिभाग
Next: पिंक वेंडिंग जोन को लेकर महिला व्यापारियों ने दिया नगर निगम में धरना

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.