Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सिद्धबली मेले में प्रीतम के भजनों पर नाचे भक्त
  • पौड़ी

सिद्धबली मेले में प्रीतम के भजनों पर नाचे भक्त

RNS INDIA NEWS 07/12/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।   शनिवार को श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के दूसरे दिन देर शाम तक भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें हजारों भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान प्रस्तुत भजनों ने बाबा के भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 5 बजे पिंडी महाभिषेक किया गया। 7 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ किया गया। तत्पश्चात दोपहर बाद 1 बजे से जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की गढ़वाली भजन संध्या हुई। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने नारैणी दुर्गा भवानी, नौछम्मी नारैणा, मोहना तेरी मुरूली, ज्ञानु माला पंवाडा, सीता पाणिक जान्दी, कलन्द्रा जागर सहित अन्य भजनों की सुन्दर प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्त उनके भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर नाचते नजर आए। इस दौरान मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि हनुमान राम भक्त थे। उनके दर्शन मात्र से ही लोगों की परेशानियों का हल हो जाता है। कोटद्वार में सिद्धबाबा महोत्सव के माध्यम से लोग हनुमान सहित अन्य देवताओं के दर्शन करने आते हैं जिससे उनके मन को असीम शांति मिलती है। कलयुग में भगवान के नाम को ही सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। मन से भगवान का स्मरण करने वालों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर मंदिर महंत दिलीप रावत, मंदिर समिति अध्यक्ष जे पी ध्यानी, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, उमेश त्रिपाठी, शिव प्रसाद पोखरियाल, प्रमोद रावत, विवेक अग्रवाल और दिनेश जुयाल सहित बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे पर अंकुश लगाना होगा प्राथमिकता: सरिता डोबाल
Next: राज्य सेतु आयोग की पहल: चार प्रमुख अध्ययनों से लिखेंगे प्रदेश की तरक्की की इबारत

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.