Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं में विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री घोषणाओं में विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 07/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं में विभागों द्वारा किए गए अद्यतन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त घोषणाओं में किए गए कार्यों को जानकारी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त कर कार्यों को समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय साथ ही जो समय अवधि निर्धारित की गई है उसी के अन्तर्गत सभी विकास कार्य किये जाय, इस कार्य में किसी प्रकार कि लापरवाही न बरती जाए। कहा कि कार्य ऐसे किए जाएं कि 15 – 20 वर्षों तक उनमें कोई भी कार्य कराने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट और व्यय धनराशि रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को समय से भेजी जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो घोषणाएं अपूर्ण हैं उनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रगति लाएं। जिन घोषणाओं में नाम परिवर्तन होना है अथवा विलोपन होना है, उनके लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द करें। कहा कि जो घोषणाएं धरातल पर संभव नहीं है उनके विलोपन के लिए समय से पत्राचार किया जाए। जिला अर्थ एवं संख्या विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से आतिथि तक मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में 416 घोषणाएं की गई हैं जो जनपद के 25 विभागों से संबंधित हैं। इन घोषणाओं में 305 घोषणाएं पूर्ण तथा 111 घोषणाएं अपूर्ण है। अपूर्ण घोषणाओं में से 73 घोषणाएं शासन स्तर पर तथा 38 घोषणाएं जनपद स्तर पर लंबित चल रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अपूर्ण घोषणाओं में जल्द प्रगति लाकर उन्हें पूर्ण किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी सहित समस्त संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 18 वर्ष पूर्ण कर रहे व्यक्ति निर्वाचक नामावली में नाम कराएं दर्ज़
Next: गन्ने की खरीद धीमी होने से किसान परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.