Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रतिबंधित ईधन जलाने पर छह गन्ना कोल्हू सीज
  • हरिद्वार

प्रतिबंधित ईधन जलाने पर छह गन्ना कोल्हू सीज

RNS INDIA NEWS 03/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  क्षेत्र में गन्ना कोल्हुओं के संचालन के साथ ही प्रशासन की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। इसके तहत प्रशासनिक टीम ने कोटवाल आलमपुर और झबरेड़ा क्षेत्र में छापा मारकर छह गन्ना कोल्हुओं को सीज किया है। इसके साथ ही कई कोल्हू संचालकों को चेतावनी भी दी। बता दें कि इस समय क्षेत्र में सौ से अधिक कोल्हू का संचालन किया जा रहा है। मानकों के अनुरूप इनमें ईधन के तौर पर गन्ने का पातन और पेड़ की टहनियां आदि इस्तेमाल की जा सकती है, लेकिन अधिकतर कोल्हुओं में मानकों के विपरीत प्लास्टिक और रबड़ जलाई जा रही है। इससे जहां एक ओर पर्यावरण दूषित हो रहा है। वहीं कोल्हुओं से निकलने वाला धुंआ लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। इसकी स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। इसको लेकर सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। सबसे पहले टीम कानूनगो सुशील कुमार के नेतृत्व में कोटवाल आलमपुर क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान छापे की जानकारी मिलते ही कई कोल्हू संचालक इधर-उधर हो गए। वहीं बहुत से संचालकों ने प्लास्टिक हटाकर मानकों के अनुरूप ईधन जलाना शुरू कर दिया। वहीं चेकिंग में प्रशासनिक टीम ने पांच कोल्हुओं पर प्रतिबंधित ईधन इस्तेमाल होते पाया गया। ऐसे में इन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम झबरेड़ा क्षेत्र में भी टीम ने एक कोल्हू पर प्रतिबंधित ईधन जलते हुए पाया गया। ऐसे में टीम ने इस कोल्हू को भी सीज कर दिया। साथ ही कई कोल्हू संचालकों को चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर कानूनगो सुशील कुमार, राजस्व उप निरीक्षक पंकज सैनी और नीलम चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस को देख मांस और बाइक छोड़कर भागा तस्कर
Next: स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत नशे व अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.