Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विसंगतियों को दूर करने की मांग
  • पिथौरागढ़

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विसंगतियों को दूर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/12/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।   सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन की बैठक में गोल्डन कार्ड से संबंधित दिक्कतों का मुद्दा उठा। रिटायर कर्मचारियों का कहना है कि जो पेंशनर गोल्डन कार्ड बनाना चाहते हैं, उनके कार्ड बनाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं,उनके गोल्डन कार्ड को बदलने की प्रक्रिया काफी जटिल है। इन्हीं दिक्कतों के चलते पेंशनर के गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। रविवार को नगर के रामलीला मैदान सदर में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन की बैठक हुई। गोल्डन कार्ड व शिक्षकों के पेंशन प्रकरण संबंधित मामलों का निस्तारण नहीं होने पर पेंशनरों ने आक्रोश जताया। अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी ने कहा कि रिटायरमेंट के समय पेंशनर्स को राशिकरण के रूप में एकमुश्त धनराशि मिलती थी, उसकी वसूली पेंशनर्स से अगले 15 सालों में की जाती थी। सरकार से इस वसूली को 10 साल आठ माह के बाद बंद करने की मांग की जाएगी। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए रिटायर कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग में पेंशन प्रकरणों को जबरन लटकाया जा रहा है। 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान न होने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक के समापन पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन के जाजरदेवल इकाई का संयोजक नवीन चंद्र जोशी को चुना गया। इस दौरान सचिव कैलाश पुनेठा, कोषाध्यक्ष जगदीश थापा, उपाध्यक्ष आरएस खनका, चंद्रशेखर भट्ट, प्रवीण डिनिया सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप, स्थानांतरण की मांग
Next: 11 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.