Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जनता मिलन में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित
  • टिहरी

जनता मिलन में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित

RNS INDIA NEWS 25/11/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जन शिकायतों का निस्तारण और सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मदननेगी निवासी गंभीर खरोला ने उनके भवन में पूर्व में संचालित उप तहसील मदननेगी का बकाया बिजली बिल भुगतान की मांग पर एसडीएम प्रतापनगर को कार्यवाही को कहा। विस्थापित क्षेत्र भानियावाला की गुड्डी देवी और रमावती ने अजबपुर कलां में आवंटित भूखंड पर किसी अन्य द्वारा फर्जी वसीयत बनाने की शिकायत पर एसई पुनर्वास को कार्यवाही करने को कहा गया। अलेरू के ग्रामीणों ने जिला पंचायत से स्वीकृत पैदल मार्ग के निर्माण कार्य में गांव के किसी व्यक्ति द्वारा बाधा पहुंचाने की शिकायत की गई, जिस पर जिला पंचायत के एएमए को जरूरी निर्देश दिए। फिफल्टी तोक रंवाली धर्मशाला निवासी जमुना प्रसाद उनियाल और ग्राम बुड़कोट सिल्ला के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित होने, भदूरा निवासी रजीन देवी ने मकान निर्माण हेतु सहायता दिये जाने, ग्राम रतोली के बलवीर सिंह ने हर घर नल योजना के तहत किए कार्यों का मानदेय न मिलने, डोबरा तल्ला में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर को ठीक करने की मांग शामिल है। जिस पर डीएम मयूर ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को भी डीएम ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सीएन थपलियाल, बालक राम, राजेश रमोला, केआर डंगवाल, राजेंद्र, हीरा सिंह सजवाण, केशव गैरोला, खेमचंद कुमाई शामिल रहे। बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम केके मिश्रा, सीएमओ डा श्याम विजय मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो भाईयों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
Next: मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनेगा गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.