Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिला मजिस्ट्रेट चमोली ने निकाय चुनाव के लिए नामित किए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर
  • चमोली

जिला मजिस्ट्रेट चमोली ने निकाय चुनाव के लिए नामित किए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर

RNS INDIA NEWS 23/11/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।    जनपद चमोली में नगर निकाय चुनाव को सफल संपादन हेतु जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए है। जिले में 04 नगर पालिका परिषद और 06 नगर पंचायत चुनाव होने है। नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ में उप जिलाधिकारी चन्द्र शेखर वशिष्ठ को रिटर्निंग ऑफिसर और खंड विकास अधिकारी हरीश चन्द्र सुयाल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय को रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक निदेशक डेयरी अभिनव नौटियाल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के लिए उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय को रिटर्निंग ऑफिसर और खंड विकास अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है तथा नगर पालिका परिषद गौचर के लिए तहसीलदार सुधा डोभाल को रिटर्निंग ऑफिसर और लोनिवि के सहायक अभियंता अनूप सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वही नगर पंचायत पीपलकोटी के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद नेगी को रिटर्निंग ऑफिसर और कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश खेतवाल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत नंदप्रयाग के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सूरजभान सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर और खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत पोखरी के लिए उप जिलाधिकारी अबरार अहमद को रिटर्निंग ऑफिसर और पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य दिनेश कन्जोलिया को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत थराली के लिए उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता को रिटर्निंग ऑफिसर और तहसीलदार दिगम्बर सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत गैरसैंण के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश प्रसाद को रिटर्निंग ऑफिसर और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह रावत को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है और नगर पंचायत नंदानगर (घाट) के लिए पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाडी को रिटर्निंग ऑफिसर और तहसीलदार गिरीश चन्द्र तिवाड़ी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने निकाय चुनाव के लिए तैनात सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को निकाय वार्डो में मतदान केंद्र, स्थलों में उपलब्ध सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन और निरीक्षण करने, नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, उनकी जांच तथा नाम निर्देशन पत्रों की वापसी एवं निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन की कार्यवाही संबंधित निकायों के तहसील मुख्यालय के अनुसार करने के आदेश जारी किए है। जिला मजिस्ट्रेट ने अधिसूचनाओं के अनुसार कार्यक्रमों का निकाय क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कर उसकी प्रतियां संबंधित कार्यालय एवं निकायों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने के आदेश भी जारी किए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में मनाया केदारनाथ उपचुनाव की जीत का जश्न
Next: बिना लाइसेंस चल रही दवाई की दुकान सील

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.